फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   List of doctors being prepared for 15 years

15 साल से जमे डाक्टरों की तैयार की जा रही सूची

Sun, 13 Dec 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
List of doctors being prepared for 15 years
मऊ। शासन ने 15 साल से एक ही जनपद में जमे डाक्टरों का ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। इस उद्देश्य से शासन की ओर से जनपद में 15 साल या इससे अधिक समय से तैनात डाक्टरों का विवरण मांगा गया है। जनपद के सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में तैनात ऐसे डाक्टरों का विवरण महकमे की ओर से तैयार कराए जा रहे हैं। जनपद में विभिन्न पीएचसी और सीएचसी और अन्य सरकारी अस्पतालों में तैनात डाक्टरों की संख्या 92 है। इनमें से सात प्रशासनिक पदों पर तैनात हैं। 85 पदों पर डाक्टरों की तैनाती है। जबकि आठ पद रिक्त हैं। जिला अस्पताल में कुल 29 पदों की स्वीकृति है। इसके सापेक्ष महज 16 चिकित्सकों की तैनाती है।
विज्ञापन

सीएमओ के अंतर्गत सीएचसी, पीएचसी और न्यू पीएचसी पर तैनात डाक्टरों में से लगभग 16 ऐसे हैं जो 15 साल से अधिक समय से तैनात हैं जबकि जिला अस्पताल में दो चिकित्सक 15 सालों से अधिक समय से तैनात हैं। महानिदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निर्देश पर ऐसे सभी चिकित्सकों की सूची तैयार की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एससी सिंह का कहना है कि ऐसे विवरण तो तैयार किए जाते रहते हैं। 15 साल से अधिक समय से तैनात डाक्टरों के तबादले संबंधी आदेश की जानकारी नहीं है। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बृज कुमार का भी कहना है कि उनके यहां दो ऐसे चिकित्सक हैं जिनकी जनपद में तैनाती 15 साल से अधिक समय से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed