फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Life lost due to cold

ठंड लगने से एक वृद्ध की मौत

Mon, 30 Dec 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Life lost due to cold
मधुबन। थाना क्षेत्र में रविवार रात ठंड लगने से वृद्ध किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हैबतपुर गांव निवासी भोला यादव अपनी पत्नी के साथ गांव के सीवान में एक मड़ई में गुजर-बसर करते थे। नित्य की भांति रविवार की शाम भोजन के उपरांत दोनों पति पत्नी मड़ई में सो गए।
विज्ञापन

सोमवार की भोर में जब पत्नी फूलमती पति को जगाने के लिए पहुंची तो उन्हें मृत देख सन्न हो गई। पति की असामयिक मौत से वृद्धा दहाड़े मार कर रोने लगी। रोने बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीण आनन-फानन में मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों की मदद से मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक और उनकी पत्नी से कोई संतान नहीं है। वे एक मड़ई में अकेले रहते थे। प्रधान ने किसान की मौत की सूचना राजस्व अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed