Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Less sugar, better health: Rally held on World Diabetes Day

Mau News: चीनी कम, सेहत ज्यादा, विश्व मधुमेह दिवस पर निकली रैली

Sun, 15 Nov 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Less sugar, better health: Rally held on World Diabetes Day
नगर के गाजीपुर तिराहा से विश्व मधुमेह दिवस पर निकली जागरूकता रैली में शामिल नर्सिंग की छात्राएं
मऊ। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर में चीनी कम, सेहत ज्यादा के प्रेरक नारे के साथ जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के पश्चात आयोजित स्वास्थ्य मेले में 452 लोगों की निःशुल्क जांच कर दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

रैली आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज, बरपुर और ब्रह्मस्थान होते हुए पुनः अस्पताल पहुंची। इस दौरान नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

नगर के गाजीपुर तिराहा पर रैली को हरी झंडी दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या के कार्य स्वयं करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से पांच सौ मीटर तक की खरीदारी पैदल जाकर करने का आह्वान किया। चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार वर्ष 2047 तक भारत में मधुमेह रोगियों की संख्या 134 मिलियन तक पहुंच जाएगी। मोटापा और अत्यधिक वजन इसका मुख्य कारण है।
सेमी यूपी चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुजीत सिंह ने चेतावनी दी कि समय पर प्रबंधन न होने से यह रोग हृदय, गुर्दे की बीमारी और अंधेपन का कारण बन सकता है।
शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट, आरएसएसडीआई, लायंस क्लब, सोसाइटी ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन, शारदा नारायण नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज (पहसा गड़वा) और सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में यह रैली निकाली गई।

नगर के दो स्थानों पर लगे डायबिटीज मेले में 452 लोगों का एचबीए1सी, शुगर, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल, हीमोग्लोबिन, नेत्र, यूरिक एसिड, बीएमडी, यूएसीआर और टीएफटी का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed