{"_id":"e6c329b8d6e8aee0253defe341f1b818","slug":"leopard-mobile-turned-to-crime-control-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेपर्ड मोबाइल अपराध रोकने के लिए निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेपर्ड मोबाइल अपराध रोकने के लिए निकला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Mar 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद पुलिस ने पेट्रोलिंग के लिए लेपर्ड मोबाइल दस्ता तैयार किया है। गुरुवार को पुलिस लाइन में जवानों को निर्देश देने के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया।
अपनी बाइकों को अत्याधुनिक लुक देते हुए पुलिस ने उसे हर सुविधा से लैस किया है। इस पर दो सिपाही अत्याधुनिक हथियारों के साथ अन्य पेट्रोलिंग करेंगे।
100 नंबर डायल कर अपनी परेशानी बताने पर लेपर्ड मोबाइल घटना स्थल पर तुरंत रवाना होगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लेपर्ड मोबाइल नगर में 13 एवं अन्य थाना क्षेत्रों में एक या दो की संख्या में तैनात होगी।
इसमें पुलिस का सायरन, रात में चलने के लिए नीली और लाल बत्ती लगाई गई है। साथ ही सभी को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा गया है ताकि हर मोबाइल टीम का लोकेशन पता रहे।
विज्ञापन
कहीं पर अप्रिय घटना होने पर पुलिस अधिकारी लेपर्ड मोबाईल को निर्देश देंगे और घटना स्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करनी होगी। लेपर्ड मोबाइल से चलने वाले जवानों को एक-एक कैमरा भी दिया गया है ताकि वह घटना स्थल पर फोटो खिंच सकें या विडियो बना सकें।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी लेपर्ड का रोस्टर बना दिया गया है और उन्हें उनका क्षेत्र भी बता दिया गया है। अपराध समीक्षा में जिस लेपर्ड मोबाइल का कार्य उच्चतम होगा उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।