फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lekhpal turned Corona positive in private hospital investigation

प्राइवेट अस्पताल से आई जांच में लेखपाल निकला कोरोना पॉजीटिव

Sun, 05 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal turned Corona positive in private hospital investigation
मऊ। रविवार की देर शाम वाराणसी के एक निजी अस्पताल से आई रिपोर्ट में दोहरीघाट ब्लाक के पुरमोती गांव निवासी युवक पॉजीटिव मिला। युवक लेखपाल है और वर्तमान में वो मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के चितबसाव गांव में तैनात है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक को आईसोलेशन कोच में शिफ्ट करा दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को शाम को आई वाराणसी से एक निजी अस्पताल ने दोहरीघाट ब्लाक निवासी पुरमोती निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव होना बताया गया। बोले कि संक्रमित मरीज लेखपाल है जो कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के चितबसाव गांव में तैनात है।बताया कि बीते 2 जून को कुछ तबियत खराब होने पर उसके द्वारा निजी अस्पताल में सैंपल दिया था।
विज्ञापन

युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव होने की सूचना मिलने पर उसे आईसोलेशन कोच में रखने के साथ उसके परिवार के छह लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लेखपाल ने जिले में सैंपलिंग कराया था, इसमें वो निगेटिव पाया गया था। इसके बाद उसने दुबारा वाराणसी पहुंचकर निजी अस्पताल में जांच कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed