फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lekhpal's union will be vocal about injustice

लेखपाल संघ की हुंकार, अन्याय को लेकर होंगे मुखर

Wed, 23 Jun 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal's union will be vocal about injustice
मधुबन (मऊ)। तहसील सभागार में मंगलवार को लेखपाल संघ मधुबन ईकाई की बैठक आयोजित हुई। इसमें लेखपालों को अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर विरोध की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करतें हुए लेखपाल योगेंद्र यादव ने कहा कि मेरे द्वारा खतौनी का कार्य देखा जाता था, लेकिन तहसील के अनुचर की झूठी शिकायत पर उन्हें खतौनी के कार्य से हटा दिया गया।मांग की जब लेखपाल की तहसील में 10 वर्ष की सेवा के बाद तबादला किया जाता है तो राजस्व के अनुचर का तबादला क्यों नहीं किया गया । जबकि वह बीते दो दशक से अधिक समय तहसील में कार्यरत है।वहीं संघ के अध्यक्ष अविनाश कुमार का कहना है तहसीलदार को अपने प्रभाव में लेकर अनुचर द्वारा तहसील में भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है जिसे लेखपाल संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर विवेक राय, ओमप्रकाश पांडेय, अशोक सिंह, शौरभ पाल, विश्वजीत राय ,मनीष मिश्रा, ओमप्रकाश राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed