फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Left wing workers demonstrated

वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Left wing workers demonstrated
मधुबन (मऊ)।वाम दलों से जुड़े भाकपा, माकपा, भाकपा माले सहित कई दलों के कार्यकर्ताओं ने जनहित के विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम लाल बाबू दुबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों में की गई मूल्य वृद्धि तत्काल वापस लिया जाए। किसानों के नलकूप पर लगे मीटर लगाने का फैसला वापस लिया जाए। देश में महंगाई चरम पर है। खाद्य वस्तुओं के दाम रोज बढ़ रहे हैं। आम जनता की कमर टूट रही है, मगर केंद्र सरकार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा। सामानों के दाम घटने के बजाय रोज बढ़ रहे है। पेट्रोल- डीजल के दाम पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है जिससे महंगाई बेलगाम हुए जा रही है। इस मौके पर शेख हिसामुद्दीन, गुफरान अहमद, वीरेंद्र कुमार,बसंत कुमार, मुख़्तार शर्मा, पंचदेव मौर्य, अमर चंद शर्मा, महातम चौहान,दिवाकर राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed