{"_id":"583c6f5b4f1c1bb61fde56d6","slug":"leave-the-wall-falling-husband-s-death-wife-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने सेे पति की मौत, पत्नी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने सेे पति की मौत, पत्नी जख्मी
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
कोपागंज क़स्बा के जुम्मनपुरा मोहल्ले में गिरा कच्चा मकान,जिसमें दबने से मकानमालिक की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के जुम्मनपुरा मोहल्ले में मंगलवार की भोर में एक व्यक्ति के कच्चे मकान की दीवार भरभराकर पड़ोसी के कच्चे घर पर गिर गई। इस दौरान पड़ोसी के घर में सो रहे वृद्ध दंपती मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को जबतक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, वृद्ध की मौत हो गई। जब कि उसकी पत्नी को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। भोर में हुई इस घटना से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के लोग इकट्ठा होकर किसी प्रकार मलबे पति और पत्नी और उसके बच्चों को बाहर निकाले।
कोपागंज थाना क्षेत्र के जुम्मनपुरा मोहल्ला निवासी गुलाब (60) पुत्र फूलचंद अपने परिवार के साथ खपरैल के मकान में सोया हुआ था। मंगलवार की भोर में उसके पड़ोसी राधे पुत्र मुकुल की दीवार अचानक भहराकर गिर गई। दीवार गुुलाब के खपरैल पर गिरने से उसका मकान पूरी तरह धराशाई हो गया। खपरैल के मलबे में गुलाब और उसकी पत्नी ऊषा देवी दब गई। घटना के बाद सभी की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। किसी प्रकार मलबा हटाकर गुुलाब और उसकी पत्नी ऊषा को निकाला गया। गांव के लोग दोनों को अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने गुलाब को मृत घोषित कर दिया जब कि ऊषा देवी को भर्ती कराया गया है।