{"_id":"58daa62f4f1c1b027c63f3c5","slug":"learning-science-from-science-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस एक्सप्रेस से सीखा ज्ञान-विज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस एक्सप्रेस से सीखा ज्ञान-विज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
साइंस एक्सप्रेस में अंतिम दिन लोगों को जानकारी देतीं वालंटियर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय,भारतीय वन्यजीव संस्थान,विक्रम साराभाई कम्युनिटी एवं भारतीय रेल के संयुक्त तत्वावधान में साइंस एक्सप्रेस क्लाइमेट एक्शन स्पेशल ट्रेन को देखने के लिए मंगलवार को कई विद्यालय के बच्चों की भीड़ जमा हो गई। प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी इस ट्रेन के आखिरी दिन के कार्यक्रम के बाद यह रवाना हो गई।
प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों तथा आमजन के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रही। पिछले तीन दिनों से साइंस एक्सप्रेस देखने को लेकर विद्यालय के बच्चों में काफी उत्सुकता देखी गई। इसका उद्घाटन वन एवं पर्यावरण विभाग मंत्री दारा सिंह चौहान ने 26 मार्च को किया था। इस दौरान जलवायु परिवर्तन के विविध पहलुओं पर सूचना,केस अध्ययन और समस्याओं को प्रदर्शित किया गया है। साइंस एक्सप्रेस में तीसरी कक्षा से पांचवीं तक छात्र छात्राओं के लिए किड्स जोन नामक एक कोच बच्चों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इस कोच में छात्रों को दिमागी कसरत कराने वाले एव पर्यावरण के प्रति जागरुक बनाने वाले खेल खेलने तथा विज्ञान एव गणित के मॉडेल्स बनाने का अवसर भी प्राप्त हुआ। इसके अलावा लोकप्रिय वीएएससीएससी. जॉय आफ साइंस प्रयोगशाला को एक अन्य कोच में स्थापित किया गया था। मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. शमाशेख के नेतृत्व में छात्राओं ने साइंस एक्सप्रेस का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य रूप से चंदन मौर्या, सर्वेश श्रीवास्तव, लक्ष्मी पांडेय आदि रहे।