फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Leaking fire in cylinder, seven scorched

रिसाव से सिलिंडर में लगी आग, सात झुलसे

Mon, 25 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Leaking fire in cylinder, seven scorched
मधुबन/मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में सोमवार की सुबह खाना बनाते समय रिसाव होने से रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। इस हादसे में परिवार के सात लोग झुलसे। हालांकि समय रहते आग पर पा लिया गया। इसके चलते बड़ी घटना नहीं हुई। झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दुबारी गांव निवासी राजकुमार ठठेरा का घर डाक घर के सामने मौजूद है। सोमवार की सुबह उसके घर की महिलाएं रसोई गैस पर खाना बना रही थी। इस दौरान सिलिंडर में रिसाव होने से अचानक आग लग गई । घटना के बाद राजकुमार के घर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिवार के सदस्य रसोई घर से निकलकर बाहर हो गए। लेकिन बाद में राजकुमार की पत्नी चंदा अपने पति राजकुमार ठठेरा हिम्मत जुटाकर रसोई घर में पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान पति पत्नी मिलकर जलते सिलिंडर को उठाकर बाहर फेकने के लिए उठाए। इस दौरान उसके बच्चे कान्हा, बलराम, ज्योति, गुल्लु एवं मांडवी भी उनका सहयोग किए। इस दौरान पति पत्नी के साथ बच्चे आग की चपेट में आकर झुलस गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान राजकुमार के घर होने वाले शोर को सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। झुलसे लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र फतहपुर मंडाव भेजा गया। जहां ज्योति और गुल्लु की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed