{"_id":"5fd3727a8ebc3e3d970af64c","slug":"lawyer-strike-in-mau-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में वकील हड़ताल कर उतरे सड़क पर, एसडीएम घोसी पर बार संघ अध्यक्ष से दुर्व्यहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में वकील हड़ताल कर उतरे सड़क पर, एसडीएम घोसी पर बार संघ अध्यक्ष से दुर्व्यहार का आरोप
Fri, 11 Dec 2020 06:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 11 Dec 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते वकील
- फोटो : अमर उजाला।
मऊ जिले के एसडीएम घोसी आशुतोष राय द्वारा घोसी बार संघ के अध्यक्ष के साथ किए गए व्यवहार से क्षुब्ध अधिवक्ता शुक्रवार को सड़क पर उतरे। इस दौरान सिविल कोर्ट और सेंट्रल बार के साथ कलेक्ट्रेट और सभी तहसीलों के वकील कार्य ठपकर एसडीएम के खिलाफ सड़क पर उतरे। मुख्यालय पर बैठक के बाद वकीलों का समूह जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां नारेबाजी करते हुए डीएम से मिलकर वकीलों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
आरोप है गुरुवार को पैमाइश के दौरान एसडीएम घोसी आशुतोष राय ने वकील कालिका दत्त पांडे के भतीजे और दीवानी कचहरी के वकील जयादत्त पांडेय के साथ दुर्व्यहार किया था। इस दौरान एसडीएम ने विरोध करने पर वकील को पुलिस कस्टडी में जेल भेजने के लिए कोतवाली भेज दिया। हालांकि बाद में उन्हे छोड़ दिया। इस बात की जानकारी होने पर दीवानी कचहरी, कलेक्ट्रेट के साथ चारों तहसीलों के अधिवक्ताओं में उबाल आ गया।
विज्ञापन