{"_id":"5b3924e04f1c1b214d8b98cf","slug":"land-of-gramabhaa-free-of-occupation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे से मुक्त कराई ग्रामसभ्ाा की जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे से मुक्त कराई ग्रामसभ्ाा की जमीन
mau
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
जमीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के खुखुंदवा स्थित मुसहरतथा राजभर बस्ती के कई दर्जन घरों का गंदा जमा पानी जिला प्रशासन के गले का फांस बना था। रविवार को राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गांव के दो अतिक्रमणकारियों के कब्जे से ग्रामसभा की 85 कड़ी जमीन को मुक्त कराते हुए जेसीबी से पोखरा की खुदाई कराकर पानी गिराने का रास्ता बनाया।
जिलाधिकारी द्वारा गोद लिए ग्राम खुखुंदवा के मुसहर तथा राजभर बस्ती में पिछले वर्ष जलजमाव तथा गंदगी के चलते डायरिया से दो लोगो की मौत हो गई थी। डायरिया से हुई मौतों से जिला प्रशासन हरकत में आया था। डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी मुसहर तथा राजभर बस्ती में समस्या के समाधान कराने में जुट गए थे।
इसी क्रम में नाली का गंदा पानी निकालने के लिए नाली का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा गत माह पूर्व किया गया था। लेकिन कुछ दूर तक नाली निर्माण करने के बाद गांव के कुछ लोगों द्वारा रोक दिया गया था। जिसके चलते सभी घरों का गंदा पानी एक जगह इकट्ठा हो इधर उधर फ़ैल रहा था जिसकी बस्ती के लोगों ने जिलाधिकारी की चौपाल में कई बार शिकायत किया था।
विज्ञापन
शिकायत के मद्दे नजर जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गांव में पहुंच गांव के बेनी माधव राय, भगवान् राय के कब्जे से गांव सभा की 85 कड़ी जमीन को कब्जे से मुक्त कराते हुए तत्काल जेसीबी मशीन से पोखरा खुदवा पानी गिराने का रास्ता बनवाया। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान कोतवाल रामकृष्ण द्विवेदी, लालसाहब सिंह, राजस्व निरीक्षक चंद्रभान सिंह, देवेंद्र यादव, धीरज सिंह आदि शामिल रहे।