फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lakshmi statues immersion

लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन

Thu, 03 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Thu, 03 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा और आसपास के क्षेत्र में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार की आधी रात बाद तीन बजे के करीब टौस नदी में किया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती तो की गई थी, लेकिन होमवर्क न होने और कर्मियों की उदासीनता के चलते मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल विभिन्न क्लबों के कार्यकर्ताओं के बीच कई बार मारपीट की घटना हुई। इसके चलते बुधवार को दोपहर बाद उठाई गईं प्रतिमाएं भोर में तीन बजे तक विसर्जित की जा सकीं।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा की प्रसिद्ध दीपावली व लक्ष्मी पूजा के दौरान स्थापित प्रतिमाओं को पुलिस बल की भारी सुरक्षा के बीच गुरुवार की भोर तक प्रवाहित करने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

इस बार सुरक्षा व्यवस्था के लिये आधा दर्जन से अधिक थाना क्षेत्रों के एसओ के अलावा महिला पुलिसकर्मी दरोगा व पीएसी के जवान लगाए गए थे। एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक भी पूरी रात मानिटरिंग करते रहे, लेकिन पुलिस का होमवर्क सही ढंग से न होने के कारण विसर्जन के दौरान कई बार सुरक्षा की चूक उजागर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मूर्तियों के साथ चलने वाले पुलिस कर्मी वहां से नदारत दिखाई दिए, जिसके चलते विसर्जन जुलूस में शामिल युवक मनमाने तरीके व काफी  देर तक एक ही स्थान पर डीजे पर डांस कर रहे थे। इतना ही नहीं डांस करने व अन्य कई कारणों से जुलूस में शामिल युवक कई बार एक दूसरे से भिड़ गए, इससे छह से अधिक युवक घायल हो गए। फिलहाल भोर तक चलने वाले विसर्जन के बाद प्रशासन व पुलिस महकमा ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed