फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Laddu Gopals crowns cost from eight to 30 thousand

Mau News: आठ से लेकर 30 हजार की लड्डू गोपाल के मुकुट

Fri, 15 Aug 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Laddu Gopals crowns cost from eight to 30 thousand
सराफा की दुकान पर कान्हा के गहने खरीदते लोग। संवाद - फोटो : samvad
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा, इसकी तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। पर्व के मद्देनजर बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। गोपाल को सजाने के लिए तमाम तरह के चांदी आभूषणों से सराफा दुकानें, प्रतिष्ठान सज गए हैं। चांदी के आभूषण तो बिक रहे हैं, लेकिन सोने के गहनों की मांग नहीं है। सराफा कारोबारियों के अनुसार टैरिफ वार के चलते कारोबार मंदा तो है है। लेकिन बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मनाया जाने वाला जन्माष्टमी पर्व को लेकर सहादतपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा, गोला बाजार, मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन, घोसी, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों मेें सराफा की दुकानें सहित अन्य सजावटी सामानों की दुकानों पर खरीदारी तेज हो गई है। सराफा दुकानों पर चांदी की बांसुरी, आभूषण, मुकुट सहित अन्य उत्पादों की बिक्री शुरू हो गई है। चांदी की बांसुरी 200 से 700 रुपये तक में बिक रही है। चांद का मुकुट आठ हजार से 30 हजार रुपये तक बिक रहा है। सराफा कारोबारियों के अनुसार टैरिफ के चलते कारोबार मंदा चल रहा है। 30 प्रतिशत कारोबार पर असर पड़ रहा है। बाजार में सजावट, कान्हा की पोशाकें और कान्हा के झूले की दुकानें सज गई है। स्कूलों में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी कार्यक्रम के मद्देनजर राधा, कृष्ण बनने वाले बच्चों के लिए पोषाक की भी बिक्री तेज हो गई है। लड्डू गोपाल की पोशाक 150 रुपया से दो हजार रुपया तक बिक रहा है। जन्माष्टमी पर बच्चों और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का शृंगार करने के लिए अलग-अलग रेंज की पोशाक हैं। साधारण कपड़े से लेकर हैवी कढ़ाई और स्टोन वर्क वाली पोशाकें उपलब्ध हैं। नगर के भीटी स्थित प्रतिष्ठान के संचालक राजू कुमार का कहना था कि लड्डू गोपाल की पोशाक कई रेंज मेें बिक रही है। रेंज 150 रुपये से तीन हजार रुपया तक की है।
विज्ञापन

कोट
जन्माष्टमी पर कान्हा को सजाने के लिए चांदी की बांसुरी, मुकुट, झूला आदि की भारी डिमांड है।
विजय सर्राफ, जिलाध्यक्ष,सराफा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed