फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lack of doctors in district hospital

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी

Tue, 05 Jun 2018 12:19 AM IST
mau
mau Updated Tue, 05 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lack of doctors in district hospital
जिला अस्पताल पर पर्ची कटाने के लिए लाइन में लगे मरीज और तीमारदार।  - फोटो : mau
 जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। डॉक्टर न होने से मरीज लौटने को मजबूर हैं। ऐसे में सीएचसी और पीएचसी से भी रेफर होकर आने वाले मरीजों के लिए भी समस्या खड़ी हो जा रही। डॉक्टरों की कमी के कारण यहां कई रोगों का इलाज नहीं हो पा रहा।   खासकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी की वजह से यहां आने वाले अधिकांश मरीजों को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में कई मरीज सदर अस्पताल पहुंचने से बेहतर वाराणसी या निजी अस्पताल जाना ही ठीक समझते हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों की कमी की वजह से इन दिनों सदर अस्पताल का हाल खस्ता है। इसका खामियाजा यहां आने वाले मरीजों को झेलना पड़ रहा है। सदर अस्पताल में चेस्ट फिजिशियन , हृदय रोग विशेषज्ञ, बर्न के अलावा दूसरे विशेषज्ञ डाक्टरों का अभाव है। इस कारण यहां इन रोगों से पीड़ित मरीजों का उपचार नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मरीज प्राइवेट अस्पतालों का रुख कर रहे। सदर अस्पताल में डाक्टरों के 29 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां महज 18 डॉक्टरों की ही तैनाती है।  इनमें फिजिशियन का एक पद, चेस्ट फिजिशियन का एक पद, रेडियोलाजिस्ट का एक पद , एनेस्थेटिस्ट का एक पद, पैथालाजिस्ट का एक पद, ईएमओ के दो पद, सामान्य चिकित्सक के तीन पद और एक दंत विशेषज्ञ का पद रिक्त है। इसके अलावा अस्पताल में करोड़ों की लागत से बना बर्न यूनिट विशेषज्ञ डाक्टर और स्टॉफ के वजह से शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


अस्पताल के ओपीडी में रोजाना करीब 250-300 मरीज आते हैं। सीएमओ डा. सतीशंचद सिंह का कहना है कि रिक्त पदों के लिए डिमांड पत्र शासन को भेजा जा चुका है। शासन स्तर पर रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed