फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lack of basic facilities in Naveen Mandi, vegetable and fruit traders facing trouble

नवीन मंडी में मूलभूत सुविधाओं का टोटा, परेशानी झेल रहे सब्जी और फल व्यापारी

Mon, 06 Sep 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Lack of basic facilities in Naveen Mandi, vegetable and fruit traders facing trouble
मऊ नगर पालिका क्षेत्र के ऑफिसर्स कालोनी के पास स्थित जिले की सबसे बड़ी नवीन कृषि मंडी जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की उदासीनता के कारण बदहाली की मार झेल रही है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में व्यापारी जैसे-तैसे व्यापार करने को विवश हैं। मंडी परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय आज तक चालू न होने के कारण स्थानीय व्यापारियों सहित बाहर से माल लेकर आने वाले व्यापारी और ट्रक चालक खुले में शौच करने को विवश हैं।
विज्ञापन

साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मंडी में गंदगी फैल रही है। इतना ही नहीं बिजली का बिल जमा न होने के कारण पिछले एक सप्ताह से मंडी में बिजली नहीं है। नगर पालिका क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर स्थित कृषि मंडी में हर रोज 400 से 500 छोटे-बड़े व्यापारियों का आना जाना होता है। जिले के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना सैकड़ों व्यापारी आते है। हर रोज काफी संख्या में व्यापारी और ट्रकों के चालक व क्लीनर यहां पहुंचते हैं। इसके साथ ही काफी संख्या में मजदूर और ग्राहक भी भोर से ही जुटने लगते हैं।
विज्ञापन

लेकिन मंडी परिसर में शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने के कारण खुले में शौच करने को विवश होते हैं। हालांकि वर्ष 2007 में ही यहां शौचालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण में गड़बड़ी के कारण इसे उपयोग के लिए शुरू ही नहीं किया गया। पेयजल की सुविधा के नाम पर महज इंडिया मार्का हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि परिसर में पीने के पानी के लिए नल जरूर लगाया गया है। लेकिन मोटर खराब होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिजली बिल जमा न होने की दशा में विद्युत विभाग द्वारा कई दिन पूर्व ही कनेक्शन काट दिया गया है। व्यापारी गर्मी और उमस झेलने को विवश हैं। सब्जी के होलसेल व्यापारी टीपू का कहना है कि शौचालय न होने के कारण आए लोग खुले में शौच करने को विवश हैं। यह ही नही कई बार लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है। सब्जी व्यापारी बबलू का कहना है कि बारिश के कारण परिसर में काफी मात्रा में कीचड़ होने से वाहनों को ले जाने ले आने में काफी दिक्कत होती है। मंडी में फल का व्यापार करने वाले शकील अहमद और संगम सोनकर ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली न होने के कारण उमस और गर्मी के कारण काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed