फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Labtop and mobile phones were robbed on the strength of the gun

तमंचे के बल पर लूट ले गए लैबटॉप व मोबाइल फोन

Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Labtop and mobile phones were robbed on the strength of the gun
मऊ। एसपी कार्यालय के सामने सारेशाम कार सवार बदमाशों ने गुमटी में मोबाइल की दुकान करने वाले युवक को बीते दिनों धमकाया। बोले दुकान खोलना है तो हप्ता दो, वरना दुकान बंद। दुकानदार अभी कुछ बोलता कि मनबढ़ उसकी दुकान से एक लैपटाप के साथ चार मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित के सूचना देने पर 112 पुलिस मौके पर आई। बाद में पीड़ित ने सरायलंसी पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इस पर दुकानस्वामी शनिवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

लूट का शिकार दुकानदार मूलरुप से देवरिया जिले का निवासी है, वह जीविकोपार्जन के लिए मऊ आया। इस दौरान युवक मिर्जाहादी का पुरा मुहल्ले में किराए का मकान लेकर रहता है। साथ ही एसपी कार्यालय के सामने गुमटी में मोबाइल की दुकान खोला है। दुकान स्वामी के अनुसार वह बीते 23 अगस्त की शाम अपनी दुकान को समेट रहा था। इस दौरान वह दुकान में सामान रखने और कीमती सामने साथ ले जाने के लिए रख रहा था। तभी एक कार में सवार तीन युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन

युवकों ने उससे दुकान खोलने के एवज में हप्ता देने की बात उससे कही। जब युवक ने उनका प्रतिउत्तर किया, तो मनबढ़ तमंचा निकाल लिए। इस दौरान दुकानदार डर गया। इस दौरान मनबढ़ युवक उसका लैपटाप और तीन मोबाइल उससे छीनकर फरार हो गए। मनबढ़ों के जाने के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। इस दौरान 112 मौके पर पहुंची, साथ ही युवक से पूछताछ कर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 के कहने पर युवक सरायलखंसी थाने जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान पुलिस कार्रवाई का आश्वासन तो दी। लेकिन आज तक उसका लैटपटॉप और मोबाइल नहीं मिला। इस दुकानदार शनिवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाया। घटनाक्रम से अवगत होने के बाद एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed