{"_id":"6a514839d8d3141fb50845f9","slug":"labourer-dies-after-being-hit-by-a-bike-mau-news-c-295-1-mau1001-148331-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम नौ बजे बाइक की टक्कर से वीरेंद्र (49) की मौत हो गई। वीरेंद्र आजमगढ़ मार्ग पर एक ट्रक से सीमेंट उतार रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। लोगों ने वीरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
गाजीपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में वीरेंद्र की मौत हो गई। वीरेंद्र के परिजनों ने पुलिस को मौत की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि बाइक सवार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में पत्नी गुड्डी देवी और तीन पुत्र रोशन, ऋतिक, निखिल हैं।