फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kovid vaccination of teenagers, relief news

किशोरों का कोविड टीकाकरण, राहत भरी खबर

Sun, 26 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kovid vaccination of teenagers, relief news
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देेश में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग वाले किशोरों के कोविड टीकाकरण के ऐलान से लोगों ने काफी राहत महसूस की है। अभी तक लोगों को किशोरों को लेकर काफी भय सता रहा था। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को आगाह किया।
विज्ञापन

कोरेाना महामारी से लोगों को बचाने के लिए जनपद में अब तक कुल 20 लाख 30 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 14 लाख लोगों को पहली डोज, जबकि छह लाख 70 हजार लोगों को दूसरी डोज लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग मुस्तैदी से सभी टीकाकरण केंद्रों पर लोगों का टीककरण कर रहा है। इसी बीच 15 साल से 18 साल तक के किशोरों के वैक्सीनेशन की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली हैं। क्योंकि लोग 18 से कम उम्र के वैक्सीनेशन को लेकर काफी चिंतित थे। हालांकि ओमिक्रान के खतरों को देखते हुए पिछले काफी दिनों से स्कूलों-कालेजों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम जरूर हुई। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 18 साल तक की उम्र के किशोरों को भी टीका लगवाने की हरी झंडी देने से लोग काफी खुश दिख रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में सीएमओ डॉ. एनएन दूबे ने कहा कि ओमिक्रान को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। 16 चिकित्सकों और 30 पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा चुका है। वहीं किशोरों के वैक्सीनेशन की भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed