फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kovid infection snatched the father's support from the heads of the innocent

कोविड संक्रमण ने मासूमों के सिर से छीना पिता का सहारा

Thu, 03 Jun 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Kovid infection snatched the father's support from the heads of the innocent
मऊ के मधुबन में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जिले के कई परिवारों के न भूलने वाला दर्द दिया है। कई परिवार के मुखिया इस संक्रमण की जद में आकर चल बसे। संक्रमण की इस मार का सबसे ज्यादा परेशानी उन बच्चों के सामने आ खड़ी हुई है, जिनके सिर से पिता का साया छिन गया है तो कोई मां के आंचल से वंचित हो गया। हालांकि सरकार ने ऐसे बच्चों की मदद करने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया है। अपने माता-पिता को खोने का दर्द की भरपाई कोई मदद नहीं कर पाएगी, लेकिन शासन की मदद से इन बच्चों को भविष्य उज्जवल होने के साथ आर्थिक समस्या से निपटने के लिए उन्हें काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ऐसे ही शासन की मदद की दरकार मधुबन नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी 32 वर्षीय दिवंगत युवक की दो मासूम तीन तथा पांच वर्षीय बेटी के अलावा 29 वर्षीय पत्नी को है। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले युवा मजदूर संक्रमण की दूसरी लहर में बीते 9 मई को संक्रमित हो गया था। सांस लेने में दिक्कत होने उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। पत्नी की माने तो सिटी स्कैन की जांच रिपोर्ट में उसके पति के फेफड़े में संक्रमण होना पाया गया। इसके बाद परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जवाब दे दिया था। मायूस परिजन उसे घर लाकर इलाज करा रहे थे, जहां उसकी इलाज के दौरान 19 मई मौत हो गई। मौत के बाद जहां उसके परिवार के सामने आर्थिक समस्या आ खड़ी हुई है। वहीं उसके दोनों मासूम बेटियों का भविष्य भी अंधेरे में जाता दिख रहा है। युवा अपने परिवार के साथ अपने माता-पिता का सहारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed