फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kovid-19 under-treatment mother can also breastfeed newborn: CMO

कोविड-19 उपचाराधीन मां भी नवजात को करा सकती है स्तनपान: सीएमओ

Sat, 08 Aug 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kovid-19 under-treatment mother can also breastfeed newborn: CMO
मऊ। कोरोना वायरस से संक्रमित धात्री माताएं अपने बच्चें को स्तनपान करा सकती हैं। स्तनपान से संक्रमण होने का कोई भी खतरा नहीं है। हालांकि कई लोगों के मन में शंका बनी होती हैं संक्रमित महिलाएं ऐसे समय में क्या वह नवजात को स्तनपान करा सकती हैं या नहीं, क्योंकि उन्हें डर है कि नवजात भी स्तनपान की वजह से कोरोना की चपेट में न आ जाए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक स्टडी में बताया है कि कोरोना पॉजिटिव 43 महिलाओं के दूध की जांच की गयी तो मात्र तीन महिलाओं के दूध में कम मात्रा में कोविड-19 के लक्षण पाए गए। उनमें से मात्र एक बच्चे में कोविड-19 का वायरस पाया गया। बोले कि वर्तमान परिवेश में यदि कोई मां कोविड-19 पॉजिटिव है तो वह भी अपने बच्चे को स्तनपान करा सकती है। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सिफ़ारिश की है, उसका कहना है कि मां के दूध से बच्चे को कोरोना होने होने की बहुत कम संभावना है।
विज्ञापन

यदि मां कोरोना पॉजिटिव हो जाती है और दूध पिलाना छोड़ देती है तो ऐसे में बच्चे के जीवन पर खतरा ज्यादा है। ऐसे में कोविड-19 से पीड़ित मां स्तनपान कराने से पहले या कराते समय बहुत सी सावधानियां बरतने की जरूरत है, जैसे स्तनपान कराने से पहले अपने हाथों और स्तनों को अच्छी तरह साबुन से धोलें और अपने मुह को मास्क से ढके। बताया कि किसी भी परिस्थिति में मां अपने नवजात को स्तनपान कराती रहें जिसका फायदा मां को भी मिलता है। माताओं को ब्रेस्ट कैंसर, ओवेरियन कैंसर होने की संभावना कम होने के साथ ही मधुमेह आदि रोगों की भी संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed