फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kotedar and his son misbehaved with PRV policemen, case registered

Mau News: पीआरवी पुलिसकर्मियों से कोटेदार और उसके बेटे ने की अभद्रता, मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Oct 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Kotedar and his son misbehaved with PRV policemen, case registered
तराईडीह गांव में मंगलवार काे राशन न बंटने को लेकर विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कोटेदार और उसके बेटे ने उनकी गाड़ी रोककर अभद्रता की। मामले में पुलिसकर्मियों ने कोटेदार और उसके बेटे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पीआरवी के हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह गांव में दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पीआरवी चालक अशोक उपाध्याय और कांस्टेबल पिंटू कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पता चला कि गांव के कोटेदार कपिलदेव और ग्रामीण अभिषेक के बीच राशन न बंटने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर पुलिसकर्मी घोसी कोतवाली लौट रहे थे। महज दो सौ मीटर दूरी पर कोटेदार कपिलदेव अपने बेटे शुभम के साथ बुलेट से पहुंचा और पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने आपत्ति की तो कोटेदार ने अभद्रता करते हुए कहा कि मेरा भाई डीजीपी साहब का ड्राइवर है, एसपी-सीओ हमारे मामले में नहीं आते है, तुम लोग कैसे आ गए हो। इसके बाद दोनों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी खीचने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घोसी कोतवाली को इस संबंध में सूचना दी।
विज्ञापन

इस मामले में घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिसकर्मियों से कोटेदार और उसके बेटे ने अभद्रता की, जिस पर मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed