मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। वहीं, जेल में बन लिफाफों और अन्य सामानों को बाजार में बिक्री के लिए जिला जज से बातचीत करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण में कुल 602 कैदी मिले जिसमें 514 पुरुष और 35 महिलाए तथा 53 वयस्क शामिल है। इसमें 149 सजायाप्ता है, जिसमें चार महिलाए शामिल है। सचिव ने जेल के अंदर अस्पताल का निरीक्षण किया जिसमें 16 बंदी मिले । सचिव ने सभी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एक बंदी ने इलाज कराए जाने और दो बंदियों ने अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की मांग की। कुछ ने अपना जुर्म स्वीकार करने की बात बताया। जिस पर सचिव ने जेल अधीक्षक से सभी का प्रार्थना पत्र लेकर न्यायालय में भेजने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने जेल के सभी बैरको का निरीक्षण किया और कैदियों से जानकारी प्राप्त किया। किसी कैदी ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं किया। इस दौरान जेल अधीक्षक अविनाश गौतम ने जेल में बन रही अगरबत्ती तथा लिफाफा और अन्य के बावत जानकारी दी। सचिव ने जेल अधीक्षक को जेल में बन रहे सामानो को बाजार में तथा लिफाफा को सरकारी दफ्तरों में विक्री कराए जाने के बावत जिला जज और अन्य से वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सिविल जज जूनियर डिवीजन संतोष वर्मा, अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, कारापाल लाल रत्नाकर सिंह, डा.मुहम्म्द आसिफ नोमानी, उपकारापाल अजय कुमार झा,शिव स्वरुप पाल,द्वारिका प्रसाद , प्रदीप कुमार पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।