फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   khushi passed away, weeds in mahaso village

‘खुशी’ की मौत से महासो में मातम

Tue, 09 Dec 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 09 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
 ‘खुशी’ की मौत से महासो गांव एक बार फिर मंगलवार को मातम में डूब
विज्ञापन
गया। महासो रेलवे क्रासिंग पर चार दिसंबर को हुए हादसे में घायल बच्ची खुशी (6) पुत्री महेश की भी मंगलवार को इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई।

इस प्रकार रेल हादसे में मरने वाले बच्चों की संख्या सात हो गई। हादसे में घायल तीन बच्चे मऊ में और दो का वाराणसी में इलाज चल रहा है। एक और बालिका के मरने के बाद घायल बच्चों के अभिभावक भी चिंतित हैं।


बता दें कि चार दिसंबर को रानीपुर थाना क्षेत्र के महासो गांव के निकट रेलवे क्रासिंग पर एक स्कूली मैजिक वैन ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में छह बच्चाें की मौत हो गई, जबकि चालक सहित सात बच्चे घायल हो गए थे।

 गंभीरावस्था बच्चाें को बीएचयू में ले जाकर भर्ती कराया गया था। तीन का नगर के शारदा नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के दिन मरने वाले बच्चों में सुंदर यादव पुत्र कमलेश यादव, कृष्ण कुमार पुत्र कमलेश, कृष्णा पुत्री मैनेजर, आयुष पुत्र विवेक, शिवांगी पुत्री अवधेश, साहिल पुत्र विनोद थे।

 सभी की उम्र चार वर्ष से सात वर्ष की थी।  घायलों में चालक सरविंद, खुशी, नमन, शिवम, अनुष्का, रोली एवं विशाल हैं। इनमें ज्यादा गंभीर स्थिति होने पर खुशी, नमन एवं शिवम को वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान खुशी की मंगलवार की सुबह मौत हो गई।

 नमन और शिवम की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। नमन के पिता संतोष सहित सभी अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं।

घायल रोली, अनुष्का और विशाल का नगर के शारदा नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा है। नगर में भर्ती बच्चों को सोमवार को आईसीयू से निकालकर वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों का कहना है

 तीनों बच्चे खतरे से बाहर हैं। डा. संजय सिंह का कहना है कि बच्चों की स्थित खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed