फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   khelakood mein bachchon ne dikhaee pratibha

खेलकूद में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 16 Aug 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
khelakood mein bachchon ne dikhaee pratibha
मऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सर्वप्रथम दौड़, स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर, जलेबी एवं स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। तत्पश्चातजिसमें पुलिस परिवार के बच्चों, गुनगुन व देविका द्वारा डान्स, महिला आरक्षी कंचन पांडेय, दीपा सोनकर द्वारा गीत गायन, महिला आरक्षरी मुक्ता त्रिपाठी, हर्षित पाल द्वारा काव्यपाठ एवं सृजन व सृष्टि पाठक द्वारा पोयम कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। खेल प्रतियोगिता में विजेता क्रमश:, दौड़ में देवांश यादव (प्रथम), प्रतीक सिंह द्वितीय, कार्तिक सिंह (तृतीय), नीबू प्रतियोगिता में सृष्टि पाठक प्रथम, सुजीत तिवारी द्वितीय व अयान यादव तृतीय रहे। जलेबी प्रतियोगिता में निष्ठा गुप्ता प्रथम, सृजन पाठक द्वितीय, म्यूजिकल चेयर में कार्तिक सिंह प्रथम, सृजन द्वितीय रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस परिवार के 15 मेधावी बच्चों को उत्साहवर्धनके लिए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा आदि शामिल रहे। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर के क्रम में मंगलवार को पुलिस लाइन मऊ में महिला पुलिसकर्मियों के लिए चार किमी मैराथन (तिरंगे के साथ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 60 महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दौड़ पुलिस लाइन से होकर सदर तहसील तथा वापस पुन: पुलिस लाइन में समाप्त हुआ। जिसमें महिला आरक्षी प्रीती खोखर थाना कोतवाली द्वारा प्रथम स्थान, क्षमा ओझा एसपीओ कार्यालय द्वितीय स्थान, दीपिका सिंह थाना मधुबन द्वारा तृतीय स्थान, पुष्पांजलि सिंह थाना रानीपुर चतुर्थ स्थान व सृष्टि सिंह थाना घोसी द्वारा पंचम स्थान हासिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed