फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kasturba Gandhi Residential School: Daughters will become proficient in sports through a sports scheme

Mau News: एक खेल योजना से खेल में निपुण बनेंगी बेटियां

Tue, 17 Jun 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi Residential School: Daughters will become proficient in sports through a sports scheme
मऊ। जिले के विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों में स्थापित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के खेल प्रतिभा को निखारा जाएगा। एक कस्तूरबा एक खेल योजना के माध्यम से सभी कस्तूरबा विद्यालय के लिए खेलों का चयन किया जाएगा। केजीबीवी में नए सत्र से खेलों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए जनपदस्तरीय समिति गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में रतनपुरा, कोपागंज, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, रानीपुर सहित पांच कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जाता है। विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई है लेकिन बालिकाओं की शिक्षा के साथ ही खेलों में भी निपुण बनाने की कवायद तेज हो गई है। सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का अब अपना एक खेल होगा। एक कस्तूरबा एक खेल के माध्यम से छात्राएं खेल का अभ्यास करेंगी। सभी विद्यालय के लिए अलग-अलग खेलों का चयन किया जाएगा। इसमें छात्राओं को उन खेलों में दक्ष करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए पांच सदस्यीय जनपदस्तरीय समिति गठित कर दी गई है। इस बाबत जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अनिल चौरसिया ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में एक कस्तूरबा एक खेल योजना लागू किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। योजना के क्रियान्वयन के लिए जनपदस्तरीय समिति गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed