फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kabirabad and Faridpur wards to receive electricity from urban feeders; high-tension wires being installed at a cost of 42 lakh.

Mau News: कबीराबाद और फरीदपुर वार्ड को मिलेगी शहरी फीडर से बिजली, 42 लाख से लग रहे हाईटेंशन तार

Sat, 04 Jul 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kabirabad and Faridpur wards to receive electricity from urban feeders; high-tension wires being installed at a cost of 42 lakh.
नगर पंचायत के 18 वार्डों में से 16 वार्डों को तहसील स्तरीय शहरी बिजली फीडर से आपूर्ति मिलती है, लेकिन दक्षिणी हिस्से के कबीराबाद और फरीदपुर वार्ड में अब तक ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति मिल रही थी।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर समाजसेवी शाह आलम कुरैशी ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखा था। मंत्री के निर्देश पर विद्युत विभाग ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

इस क्रम में 42 लाख रुपये की लागत से दोनों वार्डों में नगर के अन्य वार्डों जैसी बिजली आपूर्ति के लिए नई लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है।
भविष्य में आपूर्ति में समस्या न हो, इसके लिए रेलवे लाइन के नीचे हाईटेंशन तार की दो केबल डाली गई हैं, ताकि भविष्य में कोई एक केबल खराब हो तो दूसरी केबल को जोड़कर आपूर्ति सुचारु की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम पूरा होने पर यहां की आठ हजार की आबादी को शहरी शेड्यूल से बिजली मिलने लगेगी। ऊर्जा विभाग की मंजूरी और धन आवंटन के बाद भी यह कार्य लंबे समय से रुका था।
इससे व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, युवा व्यापारी अनमोल साहू, दवा व्यवसायी सुरेंद्र चौहान, अरुण मौर्य, नगर पंचायत के वार्ड सदस्य ओम प्रकाश राजभर सहित अन्य लोगों ने ऊर्जा मंत्री का आभार जताया है। साथ ही शाह आलम कुरैशी के प्रयासों की सराहना की है।

कोट---
आदेश के क्रम में उक्त दोनों वार्डों में नगर क्षेत्र की आपूर्ति के लिए तार खींचा जा रहा है। रेलवे से एचटी लाइन क्रॉस करने की समस्या हल हो गई है। एक सप्ताह के अंदर दोनों वार्डों में तहसील स्तरीय आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। -कृष्णा यादव, उपखंड अधिकारी बिजली, मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article