फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kabaddi dominated Varanasi

कबड्डी में वाराणसी का दबदबा

Fri, 30 Dec 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Fri, 30 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नगर क्षेत्र के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को कुल 11 मैच खेले गए। जिसमें वाराणसी और इलाहाबाद मंडल का दबदबा रहा। सभी मैचों में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

  शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा और पुरस्कार वितरण भी होगा। शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैच में पहला मैच वाराणसी मंडल और झांसी मंडल के बीच खेला गया। जिसमें वाराणसी मंडल की टीम ने झांकी मंडल की टीम को दो अंक के मुकाबले 39 अंक पाकर हराया। आजमगढ़ ने कानपुर को 14 के मुकाबले 38 अंक पाकर मैच जीता। इसी क्रम में आगरा ने चित्रकूट को सात के मुकाबले 19 अंक पाकर हराया। अगले मैंच में इलाहाबाद मंडल की टीम ने मिर्जापुर मंडल की टीम को पांच के मुकाबले 32 अंक पाकर जीत हासिल की। सहारनपुर ने मुरादाबाद को पांच के मुकाबले 40 अंकों से हराया।चित्रकूट मंडल ने बरेली को 14 के मुकाबले 24 अंक पाकर हराया। वहीं मेरठ ने मिर्जापुर को 15 के मुकाबले 27 अंक से पराजित किया। मुरादाबाद ने कानपुर को 10 के मुकाबले 25 अंक से हराया। वाराणसी ने फैजाबाद मंडल को 3 के मुकाबले 24 अंक से पराजित किया। गोरखपुर ने आगरा मंडल को 41 के मुकाबले 44 अंक से हराया। इलाहाबाद ने लखनऊ को 13 के मुकाबले 62 अंक से हराया। सहारनपुर ने आजमगढ़ को 2 के मुकाबले 25 अंक से हराया। मैच में अतिथियों के रुप में उत्तर प्रदेश महासचिव राजेश कुमार सिंह,शिवजी राय, प्रवीण पांडेय, मुस्तफा चमन, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, नरेंद्र राय, अरबिंद गुप्ता, राकेश सिंह, सुजीत राय, मुरलीधर यादव,विनोद सिंह,ओमेन्द्र सिंह, राजेश यादव, अखिलेश, सोनिया कुमार, विजयशंकर आदि मौजूद रहे। जिला क्रीडा अधिकारी योगेन्द्र पाल सिंह ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed