{"_id":"68c722626b7ada2c020a2888","slug":"jiutiya-festival-mothers-kept-a-waterless-fast-for-the-happiness-and-prosperity-of-their-children-mau-news-c-295-1-svns1028-133532-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिउतिया पर्व : संतान की सुख समृद्धि के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिउतिया पर्व : संतान की सुख समृद्धि के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत
विज्ञापन
नगर के मड़ईयाघाट पर जीवितपुत्रिका व्रत पर पूजन करतीं व्रती महिलाएं।संवाद
- फोटो : संगठन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में रविवार को जिउतिया व्रत श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पूरा दिन निर्जल व्रत रखा और देर शाम घरों, नदी, तालाब पर इकट्ठा होकर विधि विधान से पूजन किया। दीप और वस्त्र दान किए। साथ ही बाजारों में विभिन्न सामानों की खरीदारी की। नगर के मठिया टोला, हरिकेशपुरा, सहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा, ब्रह्मस्थान, चांदमारी इमिलिया, पावरहाउस कॉलोनी, भीटी सहित विभिन्न मुहल्लों की महिलाएं घरों, मड़इया घाट, तमसा नदी तट सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होकर गौरी गणेश की पूजा की। उधर, बाजारों में चढ़ावे के लिए फलों की खरीदारी की गई। महिलाओं ने फलों और मिठाइयों की खरीदारी कर विधि विधान से पूजन किया। निर्जल व्रत रखकर महिलाओं ने बेटों की दीर्घायु के लिए कामना की। साथ ही धार्मिक लोक कथाएं सुनकर धर्म की महत्ता को स्थापित करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि पर्व के मनाने के पीछे अभिज्ञान शाकुंतलम में ‘पुत्र पिंड परिपालनो नाम उपवास’ का उल्लेख है। इसमें यह दर्शाया गया है कि जिउतिया व्रत देवी गौरी का व्रत है। इसमें शिवा की पूजन का विधान है। लोक ख्याति में शिवा को सियामाई कहा जाता है। इस व्रत में जीमूतवाहन की पूजा का भी प्राविधान है।
दोहरीघाट/ कुसुम्हां। कस्बे सहित ब्लाॅक क्षेत्र में पुत्र की मंगल कामना के लिए महिलाओं ने जिउतिया व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने मंदिरों, तालाबों और नदियों पर जाकर पूजन किया। जिउतिया की कथा सुनकर पुत्रों की मंगल कामना की। कस्बे के रामघाट पर हनुमान गढ़ी और राम जानकी घाट, गोंठा रामशाला, मंडी प्रांगण, फरसरा, पतनई, बीबीपुर, गौरीडीह, कोरौली, बेलौली ,उसरा समेत हर गावों में व्रत रखकर शाम को पूजन किया।
चिरैयाकोट : नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु की कामना से ब्रत रखा।
इंदारा : कोपागंज ब्लाॅक के इंदारा, कसारा, महुआर, लैरो,अदरी,शाहपुर,आदि विभिन्न गांवों में पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताओं ने रविवार को निर्जला व्रत रख कर मंगलकामना कीं। इस दौरान जलाशयों के किनारे पूजन किया। सोमवार को पारण के साथ व्रत का समापन होगा। व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन
रानीपुर : क्षेत्र के खुरहट, बड़ार, रानीपुर, काझा, पलिगढ़, बकरी, ब्राह्मणपुरा, मिर्जापुर, खलीलपुर सहित विभिन्न इलाकों मेें जिउतिया व्रत श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पूरा दिन निर्जला व्रत रखा और देर शाम घरों, तालाब पर इकट्ठा होकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
पिपरीडीह: क्षेत्र के उस्मानपुर, रैकवारडीह, सुअराबोझ सहित विभिन्न इलाकों में माताओं ने व्रत रखकर शाम को विधि विधान से पूजन अर्चन किया।