{"_id":"677d767675a0a34df50260e5","slug":"jewellery-stolen-from-a-jewelers-shop-thieves-ran-away-when-people-woke-up-after-breaking-the-lock-of-another-shop-mau-news-c-295-1-mau1001-122594-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एक सराफ दुकान से आभूषण चोरी, दूसरे का ताला तोड़ने से जागे लोग तो भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एक सराफ दुकान से आभूषण चोरी, दूसरे का ताला तोड़ने से जागे लोग तो भागे चोर
विज्ञापन
रानीपुर। खुरहट बाजार में बीती रात चोरों ने पीछे के रास्ते एक दुकान में घुसकर आभूषण चुरा लिए। पहले चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर दूसरी पटरी पर सौ मीटर दूर दूसरी सोने की दुकान के शटर का ताला तोड़ रहे थे। इसी दौरान किसी की निगाह चोरों पर पड़ गई। लाइट जलने से चोरों को आहट मिलने पर सभी चोर वहां से भाग गए। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची एसओजी, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी रही।
जानकारी के मुताबिक, मुंशीपुरा मोहल्ला निवासी विजय कुमार वर्मा की खुरहट बाजार में राजेश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार की शाम 5:30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर चले आए। सोमवार की रात में चोरों ने दुकान के पीछे से सेंध लगाकर दुकान में रखी चांदी की पायल और कुछ चांदी की बिछिया पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद कर पीछे के रास्ते से ही कब्रिस्तान का गेट से कूदकर राजमार्ग 34 पर आ गए। 100 मीटर की दूरी पर खुरहट बाजार निवासी संतोष वर्मा की कैलाश प्रसाद दीपक कुमार की सर्राफ दुकान के शटर का ताला चटकाने लगे। इस बीच चोरों ने चैनल में लगे चार तालों को तोड़ दिया। इस बीच राज्य राजमार्ग किनारे एक मकान मलिक जागा तो चोरों के होने की आहट मिली। जैसे ही उसने लाइट जलाई तो देखा कि कुछ चोर गली में टहल रहे थे और कुछ चैनल के अंदर थे। उसने तत्काल इसकी सूचना दुकान के मालिक संतोष वर्मा को फोन कर दी। जब तक दुकानदार और पुलिस मौके पर पहुंचती चोर गली से होते हुए पीछे की तरफ भाग गए। चोरों की कब्रिस्तान पार कर संतोष वर्मा की दुकान की तरफ आने की पूरी घटना एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों ही दुकानदारों में अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देखकर जांच की मांग की।
फारेंसिक और पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है, आभूषण कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - राजीव सिंह, प्रभारी निरीक्षक, रानीपुर