फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jeweler shot in mau DIG reached crime scene five teams raided 16 locations six taken into custody

UP: गन पॉइंट पर सराफा से लूटपाट...घटनास्थल पर पहुंचे DIG, पांच टीमों ने 16 जगहों पर दी दबिश; छह हिरासत में

Wed, 14 Jan 2026 06:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 06:35 PM IST
सार

UP Crime News: यूपी के मऊ जिले में बीती रात बदमाशों ने गन पॉइंट पर सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और पांच टीम भी नियुक्त की। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Jeweler shot in mau DIG reached crime scene five teams raided 16 locations six taken into custody
घटनास्थल का जायजा लेने पहुंची डीआईजी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Mau News: सराफा व्यवसायी से लूट के मामले में पांच टीमों ने मंगलवार की रात से बुधवार की शाम तक 16 जगहों पर दबिश दी। इस दौरान छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। गठित टीमों को प्रभावी कार्रवाई कर बदमाशों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


इस मामले में कोपागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियांव खाद गोदाम के पास मंगलवार की शाम कोपागंज थाना क्षेत्र के जितेंद्र वर्मा अपने दोस्त के साथ पिढ़वल मोड़ स्थित सराफा दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। 
विज्ञापन


उनके पास 170 ग्राम सोना और पांच किलो चांदी का आभूषण लिए थे। टड़ियांव खाद गोदाम के फोरलेन पर पहुंचे थे कि पीछे से आए दो बाइकों पर सवार चार नकापपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दोनों को रोका। 20 हजार रुपये नगदी और आभूषण लूटकर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इस मामले में एसपी ने मंगलवार की रात ही कोपागंज, घोसी और दोहरीघाट थाना, एसओजी और सर्विलांस की पांच टीमें गठित की। जांच टीमों ने रात से दोपहर तक लगभग 16 जगहों पर दबिश दी। 

गठित टीम दुकान के आसपास और रास्ते भर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और लूट के तरीके पर बारीकी से जांच कर रही है। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने 40 मिनट तक घोसी कोतवाली में गठित टीम, एसपी इलामारन जी, एएसपी अनूप कुमार के साथ बैठक कर लूटकांड की विस्तृत जानकारी ली। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि गठित टीमें लगातार संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed