फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   JE suspended on wrong estimate in Barabanki and Maharajganj, emphasis on uninterrupted supply in Mathura

Mau News: लापरवाही पर बाराबंकी और महराजगंज में जेई निलंबित, मथुरा में निर्बाध आपूर्ति पर जोर

Tue, 14 Apr 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
JE suspended on wrong estimate in Barabanki and Maharajganj, emphasis on uninterrupted supply in Mathura
नगर ​स्थित बहुउद्दे​शिय भवन मगलमं में संभव आनलाइन सुनवाई करते ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।स्रोत-स्वय
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार देर शाम नगर के बहुउद्देशीय भवन ‘मंगलम’ में ‘संभव’ ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली के माध्यम से जनसुनवाई की। बाराबंकी और महराजगंज में गलत एस्टीमेट पर संबंधित जेई को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मथुरा में निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर दिया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जुड़े 100 से अधिक शिकायतकर्ताओं और उपभोक्ताओं ने सीधे मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि ‘संभव’ प्रणाली के माध्यम से शिकायतकर्ता और अधिकारी आमने-सामने जुड़ते हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ती है और समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी में गलत एस्टीमेट तैयार किए जाने के मामले में मंत्री ने संबंधित लाइनमैन को हटाने, जेई को तत्काल निलंबित करने तथा अधिशासी अभियंता के विरुद्ध नियम-10 के तहत कार्रवाई व स्थानांतरण के निर्देश दिए। आजमगढ़, बरेली और आगरा समेत अन्य जनपदों में भी दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
महराजगंज में एस्टीमेट जमा होने के बावजूद विद्युत कनेक्शन न देने पर संबंधित अधिकारी (जेई) को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। वाराणसी के राजेश राय के मामले में विधिक राय लेकर शीघ्र निस्तारण करने को कहा गया।
उन्नाव में स्मार्ट मीटर से संबंधित बिलिंग समस्या पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। सभी उपभोक्ताओं को सही और समय पर बिल उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
ऊर्जा मंत्री ने झांसी, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और मथुरा की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने तथा ठोस सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मथुरा जैसे धार्मिक और आस्था केंद्रों पर बिजली व्यवस्था निर्बाध और व्यवस्थित रहनी चाहिए।
साथ ही गर्मी के मौसम में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, शाम के समय अनावश्यक कटौती पूरी तरह बंद रखने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में अध्यक्ष आशीष गोयल, एमडी यूपीपीसीएल पंकज कुमार, एमडी ट्रांसमिशन मयूर माहेश्वरी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार सहित सभी डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल एवं भौतिक रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed