फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jaunpur defeated Mau and captured the series 2-1.

Mau News: मऊ को हराकर जौनपुर ने 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

Sat, 11 Apr 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur defeated Mau and captured the series 2-1.
दुबारी के खैरा गांव में गैस सिलेंडर से आग लगने की घटना के बाद जली चूल्हा और सामान।संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर अंडर-16 द्विपक्षीय सीरीज के 40-40 ओवरों के अंतिम मुकाबले में जौनपुर ने मऊ को 22 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

तीसरे मैच में शाहगंज क्रिकेट एकेडमी जौनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ओपनरों ने ठोस शुरुआत दी, लेकिन लगातार मध्यम क्रम से निराशा हाथ लगी, जिसके चलते टीम 32.5 ओवर में 176 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

जिसमें बल्लेबाज अंश यादव ने 61 रन, योगराज ने 23 रन, अंश ने 26 रन और सौरभ ने 30 रन बनाकर टीम के लिए अहम योगदान दिया। पवन क्रिकेट एकेडमी देवलास, मऊ की तरफ से गेंदबाज पंकज ने 3 विकेट, सर्वजीत और हर्ष सिंह ने 2-2 विकेट तथा विकास, आयुष और दीपू को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पवन क्रिकेट एकेडमी देवलास, मऊ के ओपनर प्रियांशु तिवारी (कप्तान) ने 50 रन और ऋषभ चौहान ने 43 रन बनाकर जीत की नींव रखी। लेकिन इनके आउट होते ही अन्य खिलाड़ियों के विकेट पतझड़ के पत्तों की तरह नियमित अंतराल पर गिरते चले गए।
नतीजतन पूरी टीम 22.2 ओवर में 154 रन ही बना सकी और 22 रन से मैच हार गई। जौनपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए योगराज ने 4 विकेट, जबकि जेहान, अभिनव और अंश यादव को 2-2 विकेट मिला।
आज के मैच के उद्घाटनकर्ता डॉ. अजीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और जीत की शुभकामनाएं दीं। मैच के हीरो और ‘बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच’ अंश यादव रहे, जबकि ‘बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच’ योगराज रहे।
टूर्नामेंट में ‘बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ दोनों खिताब जौनपुर के खिलाड़ी अंश यादव को मिला। ‘बेस्ट बॉलर’ योगराज और ‘बेस्ट फील्डर’ सर्वजीत भारद्वाज बने।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा संगीता द्विवेदी और मृत्युंजय द्विवेदी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। आज के मैच में निर्णायक पवन यादव और शेखर सरोज रहे, जबकि स्कोरिंग सौरभ चौहान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed