फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   janeshwar was socialist ideology

जनवेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के वाहक थे

Thu, 22 Jan 2015 10:13 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
janeshwar was socialist ideology
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को छोटे लोहिया जनवेश्वर मिश्र की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन



 जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र विचार के धनी व्यक्त थे और उनके कर्म भी उनके विचारधारा से ओतप्रोत थे। उन्होंने मंत्री रहते हुए भी एक किराए के भवन में अपना जीवन बीता दिया। आज के नेताओं को उनसे सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन



कहा कि वह अर्थ व्यवस्था पर भी चिंतन करते थे। उनके कर्म से ही उन्हें लोग छोटे लोहिया के नाम से पुकारते थे। पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के विचारधारा के सपा मुखिया मुलायम यादव कायल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि जनेश्वर मिश्र न सिर्फ व्यक्तित्व के धनी थे बल्कि अपने जीते जी उन्होंने समाजवादी विचारधारा को पूरे देश में फैलाया।



वह गरीब, किसान, बुनकर एवं समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की बात सोचते थे और उसका हक दिलाने की आवाज बुलंद करते थे। उनके बताए समाजवादी रास्ते पर चलकर पार्टी को दिशा दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed