फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jagjivan Ram was a skilled politician and qualified administrator

कुशल राजनीतिज्ञ तथा योग्य प्रशासक थे जगजीवन राम

Mon, 06 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Jagjivan Ram was a skilled politician and qualified administrator
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू जगजीवन राम की 34 वीं पुण्यतिथि पर नगर के बकवल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव घनश्याम सहाय ने कहा कि दलित शोषित समाज के मसीहा बाबू जगजीवन राम कुशल राजनीतिज्ञ तथा योग्य प्रशासक थे।कहा कि बाबू जगजीवन राम जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रिय तो थे ही, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी के अहम सलाहकारों में से एक थे। सन 1969 में बाबू जगजीवन राम निर्विरोध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। जिसका परिणाम स्वरूप 1971 के आम चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत में केंद्र की सत्ता में आई। इंदिरा गांधी ने इस जीत का श्रेय बाबू जगजीवन राम को दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जन्म बिहार प्रदेश के भोजपुर जिले के चंदवा गांव में एक दलित परिवार में पांच अप्रैल 1908 को हुआ और उनका निधन छह जुलाई सन 1986 को हुई । अनेक विभागों का मंत्री रहते हुए देश के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। कहा कि दलित शोषित समाज के विकास के लिए उन्होंने जो कार्य किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके पद चिन्हों पर चलना है उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इस अवसर पर अनिल कुमार राय, बबलू राय, मुश्ताक अली मंसूरी, ब्रह्मानंद पांडेय, अनिल जायसवाल, शैलेंद्र सिंह, पिंटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed