फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   It was like the life of mystics brijmohan

मनीषियों जैसा था बृजमोहन का जीवन

Wed, 03 Jun 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 03 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
It was like the life of mystics brijmohan
भीटी स्थित रामस्वरुप भारती इंटर कालेज में बुधवार को जनसंघ के पूर्व विधायक बृजमोहन दास अग्रवाल उर्फ लल्लू बाबू की 12वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के पदचिह्नों  पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



गोष्ठी के शुरुआत में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल, पूर्व विधायक प्रो.रामजी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन दास के चित्र पर मार्ल्यापण किया। अपने संबोधन में उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि बृज मोहन दास केवल मऊ के ही नही बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश के नेता थे। उनका जीवन मनीषियों के समान था।
विज्ञापन


आज उनके पदचिह्नों  पर चलकर ही एक स्वच्छ और सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की पद्धतियां है भाषा है और परंपरा है इन सभी के बारे में एक एक अर्थपूर्ण अभियान हम सब को अपने मन में जागृत करना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय, अरविंद सिंह, मुन्ना दूबे, भरत लाल राही, उमाशंकर तिवारी, मदन सिंह, हरिहर प्रसाद गुप्ता, रमेशचंद, जगरनाथ सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed