फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Issues of inflation, education, farmers and reservation were discussed in PDA Chaupal

Mau News: पीडीए चौपाल में महंगाई, शिक्षा, किसान और आरक्षण के मुद्दे पर हुई चर्चा

Sat, 12 Sep 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Issues of inflation, education, farmers and reservation were discussed in PDA Chaupal
घोसी में पीडीए चौपाल को संबोधित करते पूर्व ब्लाक प्रमुख डा सुजीत कुमार सिंह।संवाद - फोटो : 1
मऊ। घोसी विधानसभा क्षेत्र के कपरियाडीह और चंद्रापार में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पीडीए जनचौपाल लगाया। विधानसभा अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में महंगाई, शिक्षा, किसान, मजदूर, रोजगार, आरक्षण और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। जनसमस्याओं को लेकर सपा लगातार लोगों के बीच पहुंचकर संवाद कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि गांवों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई चरम पर है। गरीब, किसान और मजदूर की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। विद्यालयों के विलय से बच्चों को पढ़ाई के लिए दो-तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। इस दौरान सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्रनाथ पांडेय, मौलाना शम्स तबरेज, अल्तमस उर्फ मिल्टन खान, खुर्शीद खान, रामानंद प्रजापति, गुड्डू प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed