फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Irrigation Minister arrived inspect the flood area with torch in mau said erosion should be stopped

UP News: टॉर्च लेकर बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे सिंचाई मंत्री, बोले- कटान को रोका जाए; दिया निर्देश

Wed, 24 Jul 2024 10:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 10:44 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में बाढ़ के कारण आमजन प्रभावित हो गया है। किसानों और ग्रामीणों की जमीने चलीं गईं। कई मकान गिर गए। इसकी सूचना पर सिंचाई मंत्री स्वतंत्र सिंह बुधवार की रात पहुंचे थे। बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पौधरोपण भी किया।

विज्ञापन
Irrigation Minister arrived inspect the flood area with torch in mau said erosion should be stopped
टॉर्च जलाकर बाढ़ का निरीक्षण करते मंत्री स्वतंत्र देव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने और फिर घटने से होने वाले कटान का जायजा बुधवार की रात नौ बजे पहुंचे सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र सिंह ने  लिया। इस दौरान उन्होंने मुक्तिधाम श्मशान घाट की सुरक्षा हेतु कटान परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत माता मंदिर मुक्तिधाम व श्मशान घाट पर जो कटान परियोजना का कार्य हुआ है, उसी का स्थलीय निरीक्षण करने आया हूं। वहीं आगे कहा कि हर हाल मे नगर की सुरक्षा हेतु सिंचाई विभाग मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने एसडीएम घोसी को लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कटान रोकने के लिए हाल प्रयास करें साथ ही बनाई गई बाढ़ चौकियों की खुद मॉनीटरिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में उन्होंने मुक्तिधाम पर पौधरोपण किया। इस मौके पर संतोष राय, विनय जायसवाल, गुलाबचंद गुप्त, मनोज जयसवाल, शिव कुमार जायसवाल सहित अन्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed