फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Investigation report of 1163, every fifth person who conducted an investigation was found infected

1163 की आई जांच रिपोर्ट, जांच कराने वाला हर पांचवा व्यक्ति मिला संक्रमित

Sun, 02 May 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Investigation report of 1163, every fifth person who conducted an investigation was found infected
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है। लगातार संक्रमण बढ़ने से जहां लोग सहमे हैं वहीं राहत की बात यह है कि लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। जिले में कुल 1163 लोगों की जांच रिपोर्ट रविवार को आई जिसमें 226 नये संक्रमित मिले। जांच कराने वाला हर पांचवां व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिल रहा है। सकारात्मक बात रही रविवार को 212 मरीज स्वस्थ हुए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को मेडिकल टीमों ने नगर सहित चारों तहसील में 476 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें 52 लोग संक्रमित मिले। आजमगढ़ से 687 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 170 जबकि ट्रूनाट जांच में चार लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में नियाजमुहम्मदपुरा से एक, निजामुदुदीनपुरा से चार, ऑफीसर कॉलोनी से तीन, रोडवेज से दो, पुरानी तहसील से दो, फातिमा चौराहा से दो, भीटी से पांच, परदहा से पांच, ब्रहस्थान से तीन, डोमनपुरा से एक, इब्राहिम पट्टी से तीन, बड़राव से तीन, मर्यादपुर से पांच, रकाबा से सात सहित 226 नए संक्रमित मरीज मिले। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 6 हजार 637 पहुंच गई।इसमें 5 हजार 80 मरीज रिकवर हो चुके है। 45 मरीजों की मौत संक्रमण से हो चुकी है। सक्रिय 1512 मरीजों में से 1222 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed