{"_id":"633735b422237720b5756d33","slug":"insurance-agents-boycott-work-mau-news-vns6769786166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा अभिकर्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते एलआईसी अभिकर्ता।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। आजमगढ़ मोड़ तिराहा स्थित एलआईसी बिल्डिंग पर भारतीय जीवन बीमा निगम की जनपदीय शाखा के अभिकर्ताओं ने राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की गई।अभिकर्ताओं ने सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया। कहा कि पॉलिसी पर बोनस बढ़ाना, विभिन्न लेनदेन पर ब्याज कम देना एवं पॉलिसी से जीएसटी हटाने जैसी मांगें शामिल हैं। मांगे अगर पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, प्रेम कुमार चौधरी, हर्ष नारायण यादव, रवि शंकर खंडेलवाल मौजूद रहे। घोसी : यहिया मार्केट स्थित एलआईसी कार्यालय परिसर में अभिकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। महामंत्री ओपी सोनकर ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते अभिकर्ताओं के कमीशन में भारी कटौती की जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि अभिकर्ताओं को बीमा कार्यकर्ताओं को पेशेवर के रूप में मान्यता देने, 20 लाख तक ग्रेज्युटी बढ़ाने, अंशदायी पेंशन योजना लागू करने, समूह बीमा को बढ़ाने के प्रति सरकार को संवेदनशील होना चाहिए। इस दौरान सुदामा यादव, अजय कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश सोनकर, भीम सिंह यादव, कल्पनाथ सिंह अभिकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।