फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions to shut down the speaker in the earix

ईरिक्शे में लगे स्पीकर को बंद करने का निर्देश

Sun, 08 Nov 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Instructions to shut down the speaker in the earix
मऊ। आगामी दीपावली, लक्ष्मी पूजा एवं छठ को सकुशल संपन्न कराने के क्रम में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें आगामी त्योहार पर कोविड गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया गया। छठ पूजन पर घाटों पर ज्यादा भीड़ इकट्ठा न करने की मातहतों को हिदायत दी गई
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा कि आगामी त्योहार को शासन की तरफ से जो भी गाइडलाइन जारी किया गया है उसके अनुसार ही त्योहार मनाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनिंग उपकरणों की पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए। सभी व्यक्ति को फेस कवर मास्क का उपयोग कर कार्यक्रम स्थल के अंदर आने की अनुमति दें। सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है। सर्दी के मौसम में कोरोना के बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसलिए आप जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क का उपयोग अवश्य करें। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करें। जिलाधिकारी ने छठ पूजन पर घाटों पर ज्यादा भीड़ इकट्ठा न करने के निर्देश दिया। पटाखों को बेचने के लिए टिन के टेंट या प्लाई के टेंट का उपयोग करने का निर्देश दिया। जो व्यक्ति गलियों में पटाखे बेचते हैं पकड़े जाने पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर व्यापारी नेता उमाशंकर उमर, नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, प्रकाश राय, लाल जी वर्मा, दिनेश भारती, डॉ. राम गोपाल, अबुजर अंसारी, भरत लाल रही, प्रदीप वर्मा नेेेेेेेेेेेेेेे सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार त्योहार मनाने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक घुुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि कोविड-19 इस साल की सबसे बड़ी चुनौती है इसलिए कोई भी त्योहार कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ही मनाएं। आपस में एक उचित दूरी बनाएं। मास्क का उपयोग अवश्य करें। जनता की सुरक्षा करना भी धार्मिक कमेटी का एक कार्य है। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में जितने ई-रिक्शे में स्पीकर लगा है उसको बंद करने के निर्देश दिया। अगर कोई भी ई-रिक्शा चालक अगर गाने बजाते हुए पाए गए तो संबंधित के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, समस्त थाना अध्यक्ष सहित शान्ति समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed