फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions to complete the letter for providing loans to urban street vendors

शहरी पथ वेंडरों को ऋण उपलब्ध कराने को पत्रावली पूर्ण कराने का निर्देश

Wed, 21 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the letter for providing loans to urban street vendors
मऊ। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत शहरी पथ वेंडरों को ऋण वितरित किए जाने के बाबत जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित किया। समीक्षा करने के बाद जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद लीड बैंक के प्रबंधक सहित अन्य प्रबंधकों को आदेश दिया कि वो शहरी पथ वेंडरों को भी ऋण देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा के साथ अग्रणी लीड बैंक के जिला प्रबंधक, परियोजना अधिकारी डूडा के साथ सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत के साथ बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत जिले में मौजूद और पंजीकृत 2300 शहरी पथ विक्रेताओं को ऋण वितरित करना है। इसके लिए शासन से लक्ष्य निर्धारित है, ऐसे में वेंडरों के पंजीकरण के लिए 12701 का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी को आदेश दिया कि वो सभी लक्ष्य को पूरा करने के लिए शत् प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराए। इसके बाद पत्रावली संबंधित बैंकों को प्रस्तुत करें। इस योजना के तहत आगामी 27 अक्टूबर को प्रधानमंत्री ऋण वितरित करेंगे। ऐसे में तय तिथि से पूर्व पत्रावली पूर्ण कर ली जाए, ताकि निर्धारित तिथि पर पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरित कराया जा सकें। सीडीओ ने अपर जिलाधिकारी तथा अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि आपसी सामाजस्य स्थापित कर इस कार्य को प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed