{"_id":"61b8cfae83570d109563f1ec","slug":"instructions-given-to-constitute-vmc-within-a-week-mau-news-vns6278957176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह के अंदर वीएमसी का गठन करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह के अंदर वीएमसी का गठन करने का दिया निर्देश
विज्ञापन
मऊ। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने मंगलवार को नगर के कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय की रंगाई पुताई नहीं मिली। विद्यालय ग्राउंड सुसज्जित नहीं मिला। तमाम कमी मिलने पर समस्याओं का निस्तारण करने का विद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण में पाया कि मौके पर प्राचार्य उपस्थित मिले । केंद्रीय विद्यालय की प्रबंधन कमेटी वीएमसी (विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी) का गठन नहीं हो पाया है। एक सप्ताह अंदर जिलाधिकारी की अनुमति प्राप्त कर अतिशीघ्र बैठक करना सुनिश्चित की जाए ताकि विद्यालय के आवश्यक निर्माण कार्य अथवा प्रबंध सुनिश्चित हो सके। विद्यालय की रंगाई पुताई नहीं मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ने एक माह के अंदर रंगाई पुताई का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। विद्यालय ग्राउंड सुसज्जित नहीं मिला। मजिस्ट्रेट ने जिला क्रीड़ा अधिकारी का सहयोग लेकर ग्राउंड को सुंदर बनाए जाने के लिए विकसित किया जाए। साथ ही छात्रों को खेल आदि की सुविधा उपलब्ध हो सके।
विद्यालय के आसपास गड्ढे को भरने के लिए मिट्टी भराई का काम जारी था, जिसे समतलीकरण करने के लिए स्टीमेट तैयार कर साफ सफाई आदि भी सुनिश्चित की जाए। सिटी मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्ष नामित किया गया है। बीएमसी कमेटी की बैठक में प्रबंध आदि कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय होते हैं। बीएमसी की बैठक कर विद्यालय के आवश्यक कार्यों को पूर्ण कराते हुए विद्यालय का सुंदरीकरण कर शिक्षा का वातावरण विकसित करने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया।