फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inspection of district jail done through video conferencing

वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया जिला जेल का निरीक्षण

Mon, 23 Nov 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Inspection of district jail done through video conferencing
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला जेल का निरीक्षण करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत? - फोटो : MAU
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण किया। वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट बलवंत भारती ने ई-लोक अदालत के माध्यम से बंदियों के मामले की सुनवाई की।
विज्ञापन

इस दौरान प्राधिकरण के सचिव ने जेल अधीक्षक अविनाश गौतम तथा प्रभारी जेलर अजय कुमार झा से जेल के अंदर कैदियों के रख रखाव तथा कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी किया। इस दौरान उन्होंने अधीक्षक को निर्देशित किया कि जो भी नए बंदी जनपद कारागार में आ रहे हैं। उनकी जांच अवश्य कराई जाए, साथ ही उन्हें मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए । सचिव ने जेल की बैरकों, भोजनालय, अस्पताल, महिला बैरक का रोजाना सैंनिटाइज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण में पता चला कि जेल में बरवक्त 593 बंदी निरुद्घ है। जिसमें 499 पुरुष तथा 27 महिलाएं शामिल है। इसके अलावा 67 नववयस्क बंदी है। जिसमें 124 पुरुष और 3 महिला सजायाफ्ता है। निरीक्षण में तीन महिला बंदियों के साथ पांच वर्ष से कम आयु के तीन बच्चे रहते हुए मिले। सचिव ने जेल अधीक्षक को महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल कराने तथा उन्हें समय-समय से दूध और अन्य सामान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने महिलाओं से बात कर उन्हें मिलने वाली सुविधा के बारे में जाना। प्राधिकरण के सचिव ने जेल में बंद महिला बंदी लालती देवी, गुजराती और रूबी चौहान तथा पुरुष बंदियों में अजय कुमार, बड़ेलाल उर्फ बाबूलाल, शिवकुमार उर्फ धीरज, सोनू उर्फ गुलशन, आमिर से बात किया। सचिव ने जेल अधीक्षक से जेल के अंदर कोविड-19 के तहत जारी दिशा निर्देशों का पालन करने तथा स्वच्छता बनाए रखने और मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed