फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Information related to schools will not be hidden

विद्यालयों से जुड़ी जानकारी नहीं छिपा सकेंगे

Tue, 24 May 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Information related to schools will not be hidden
मऊ। माध्यमिक विद्यालयों से जुड़ी किसी भी जानकारी को कालेज प्रशासन छिपा नहीं सकेगा। इसके लिए जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों का लेखा-जोखा अब यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होगा। प्रधानाचार्यो को सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड करने का फरमान जारी किया गया है। जिले में 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त तथा 436 वित्तविहीन माध्यमिक स्कूल हैं। कई विद्यालयों द्वारा आधी अधूरी जानकारी देने से विभाग को बोर्ड परीक्षा सहित अन्य विभागीय कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब इन जानकारियों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराना होगा। जिससे स्कूलों में मौजूद संसाधनों के साथ ही हर कक्षा का हाल और विद्यार्थियों के स्थिति का ब्योरा मिलता रहेगा। वहीं यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर कॉलेज का वेब-पेज बनने से बोर्ड को कॉलेज की सभी जानकारी मिलती रहेगी। वेबसाइट के स्कूल पोर्टल पर स्कूल की फोटो, महत्वपूर्ण उपलब्धियां वेबसाइट पर 25 मई तक अपलोड करवाने का फरमान जारी किया गया है। वेब-पेज तैयार होने से अब कॉलेजों का ऑनलाइन सत्यापन भी हो सकेगा। इससे बार-बार सूचनाएं लेने की जरूरत भी खत्म होगी। डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed