फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Information given about the formation of six committees

छह समितियों के गठन की दी गई जानकारी

Tue, 20 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Information given about the formation of six committees
रतनपुरा: ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सरिता राजभर की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। एसडीएम सदर जयप्रकाश यादव ने छह समितियों के गठन के लिए सदस्यों को जानकारी दी। इस पर कुछ सदस्यों ने समितियों के गठन का अधिकार ब्लाक प्रमुख को देने का प्रस्ताव रखा। जिसे ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया। इसके पश्चात विभिन्न विकास योजनाओं के प्रस्तावो पर चर्चा हुई। खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्त ने कहा कि सभी सदस्य अपना अपना आधार कार्ड की फोटो कॉपी और पासबुक की फोटो कॉपी संबंधित पटल पर जमा कर दें। सब का मानदेय ऑनलाइन खाते में भेज दिया जाएगा। सदन में जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह चौहान ने कार्यों में गुणवत्ता एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाएं पहुंचे इस पर अपने विचार रखें। संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविंद्र नाथ यादव ने किया। कोपागंज : ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश साहनी की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में क्षेत्रपंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में प्रमुख ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के ब्लाक के सभी क्षेत्रों में समान भाव विकास कार्य कराए जाएंगे। हमारी पूरी कोशिश होगी की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को हर हाल में मिले।जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भाजपा सरकार में जितना विकास हुआ है अब तक अन्य किसी पूर्ववर्ती सरकार में नहीं हुआ। धर्म जाति से उपर उठकर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिलेगा। खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने बीडीसी सदस्यों की प्रथम बैठक कर शासन की योजनाओं व उनके क्रियान्वयन करने की जानकारी दी.इस मौके पर थानाध्यक्ष कोपागंज अपने फोर्स के साथ शान्ति व्यवस्था में लगे रहे। रानीपुर: स्थानीय ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख सोनी राज की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक हुई।बैठक में विकास खंड़ स्तर से चलाई जाने वाले विभिन योजनाओ जैसे स्वच्छता कार्यक्रम, आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, निशुल्क सिंचाई योजना, बीज वितरण, सामूहिक विवाह योजना, विधवा पेंशन , वृद्धावस्था पेंशन एव विकलांग पेंशन , ग्राम स्वरोज योजना, मनरेगा इत्यादि विकास के कार्यो पर चर्चा हुई।इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिह , पूर्व ब्लाक प्रमुख नीति सिंह , खंड़ विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत सुरेन्द्र नाथ यादव इत्यादि सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed