फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inflation was rampant under BJP rule- Lilavati

भाजपा शासन में महंगाई हुई बेलगाम- लीलावती

Tue, 15 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inflation was rampant under BJP rule- Lilavati
मधुबन (मऊ)। नगर पंचायत के नेवादा में मंगलवार को सपा की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा ने कहा कि अधिकारी सपा कायकर्ताओं का उत्पीडन बंद करें। कहा कि सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही है। सरसों का तेल दो सौ रुपए लीटर बिक रहा है तो डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान परेशान ,गरीब मजदूर, भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं फिर भी सरकार इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

कुशवाहा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में सबको रोजी रोटी सुलभ थी ,दवाई पढ़ाई मुफ्त थी। कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रत्येक महीना दो हजार रुपया दिया जायेगा। सपा के वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि आत्म निर्भर बनाने वाली भाजपा सरकार कमजोर लोगों को भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। बैठक में रामचंद्र यादव, राममिलन मौर्य, कृष्ण मोहन वर्मा, रामधनी यादव, सपन कनौजिया, रामाश्रय राजभर, सुधाकर यादव ,अल्का कुशवाहा, बुधीराम यादव आदि लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता संदीप मौर्य ने तथा संचालन बरकत अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed