फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inflation hits Raksha Bandhan: Rasmalai price rises from 40 to 50.

रक्षाबंधन पर महंगाई की मार : 40 रुपये की रसमलाई हुई 50 की

Fri, 28 Aug 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Inflation hits Raksha Bandhan: Rasmalai price rises from 40 to 50.
नगर के सहादतपुरा स्थित मिठाई की दुकान पर रक्षाबंधन के लिए खरीदारी करते लोग।संवाद
मऊ। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार इस बार आम लोगों की जेब पर भारी पड़ने वाला है। त्योहार से ठीक पहले मिठाई बाजार पर महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। चीनी, दूध, शुद्ध घी और सूखे मेवों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण हलवाइयों ने मिठाइयों के दाम 10 से 15 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

बाजार में लोकप्रिय रसमलाई, जो पहले 40 रुपये प्रति पीस मिलती थी, अब 50 रुपये की हो गई है। वहीं, त्योहार पर सबसे अधिक पसंद की जाने वाली प्रीमियम मिठाई काजू कतली के दाम 1100 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 1200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। आम लोगों की पसंदीदा मोतीचूर के लड्डू और गुलाब जामुन की कीमतों में भी 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक का उछाल आया है।
विज्ञापन

डिब्बे का साइज करना पड़ रहा छोटा ः त्योहार के ऐन वक्त पर मिठाइयों के दाम बढ़ने से आम ग्राहकों का बजट बिगड़ गया है। खरीदारी करने पहुंचे सौरभ का कहना है कि रक्षाबंधन पर मिठास जरूरी है, लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण इस बार मिठाई के डिब्बों का साइज छोटा करना पड़ रहा है। बाजार में चहल-पहल तो है, लेकिन महंगाई की मार ने त्योहार की मिठास को कुछ फीका जरूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed