फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Industries remained closed due to power supply interruption for 10 hours

Mau News: 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से बंद रहे उद्योग धंधे

Sun, 01 Oct 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Industries remained closed due to power supply interruption for 10 hours
बढुआ गोदाम। नगर क्षेत्र के ताजोपुर सब स्टेशन का 33 हजार केवीए का तार टूटने से रविवार को ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र सहित गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग-धंधे बंद रहे। वहीं कस्बे के लोगों को भी गर्मी से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से लोग पूरी दिन परेशान घूमते रहे।
विज्ञापन

ताजोपुर फोरलेन से होकर गुजर रही 33 हजार केवीए का तार रविवार की भोर में पांच बजे के करीब टूटकर गिर गया। तार टूटने के बाद औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर और गांव के अलावा कहिनौर, सुखापट्टी, हरदसपुर, डारेपार मोड़ सहित कई गावों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। दिन भर बिजली गुल रहने से नगर सहित गांव के लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे, जबकि ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र की 258 इकाइयों में छोटी बड़ी 130 इकाइयां बंद रही।
विज्ञापन

इससे व्यापारियों के दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा। रविवार सुबह से मरम्मत कार्य दस घंटे बाद बिजली मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि फोरलेन पर 33 हजार केवीए का तार ब्लास्ट हुआ है, जिसका मरम्मत कार्य चल रहा है जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed