फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   India was called the world leader... its flag waved high in the distant sky.

Mau News: भारत विश्व गुरु कहलाई... झंडा दूर गगन लहराई

Mon, 02 Feb 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
India was called the world leader... its flag waved high in the distant sky.
नगर के हिंदी भवन सभागार में संस्कार भारती के तत्ववधान में आयोजित साहित्य एवं काव्य गोष्ठी को सं
संस्कार भारती के तत्ववधान में नगर के हिंदी भवन सभागार में रविवार की शाम संस्कार भारती के तत्वावधान में नाट्यशास्त्र एवं अभिनय कला के जनक आचार्य भरत मुनि की जयंती मनाई गई। इस दौरान साहित्य एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आंचल व जान्हवी ने सरस्वती वंदना और संस्कार भारती के ध्येय गीत के समूह गायन के साथ हुआ।
विज्ञापन

प्रथम सत्र साहित्य गोष्ठी में कार्यक्रम संयोजक संस्कार भारती के साहित्य विधा प्रमुख नारायण प्रसाद पाण्डेय ने भारत मुनि दिवस के आयोजन के बारे में बताया। प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नाट्यशास्त्र को आज का परिवेश परिभाषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजीव चौबे ने भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को पंचम वेद होने की बात कही। प्राचार्य डॉ शर्वेश पाण्डेय ने आचार्य भरत मुनि को आदि ऋषि बताया। साथ ही नाट्य शास्त्र एवं आज के अभिनय कला के विषय में जानकारी दी।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें नवोदित कवि सुमित उपाध्याय द्वारा जाति न पूछो साधु की प्रस्तुत किया। वहीं कवियित्री अनुप्रिया राय ने यह भारत है यहां स्त्रियां देवी होती हैं पर मरने के बाद गीत सुनाया।
कवि बृजेश गिरी ने शील और सौंदर्य के अवतार प्रभु राम है के बारे में अपनी गीत सुनाया। प्रमोद राय प्रेमी ने भारत विश्व गुरु कहलाई.. झंडा दूर गगन लहराई गीत सुनाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
काव्य गोष्ठी का संचालन कर रहे भोजपुरी के कवि डॉ. कमलेश राय, संस्कार भारती के अध्यक्ष शिवेन्द्र त्रिपाठी ने भी रचनाएं पेश कीं। कार्यक्रम के दौरान संगीत कला गुरु पंडित गिरिजा शंकर त्रिपाठी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से काशी प्रांत के कोषाध्यक्ष श्री नंद किशोर थरड, डॉ सी. पी. राय, डॉ. रामनिवास राय, हरे राम सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष गुजराती, सह महामंत्री अनुराग बरनवाल, उमाशंकर गुप्त, श्री प्रकाश गुप्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed